कटिहार, जनवरी 2 -- कटिहार, एक संवाददाता। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने जरूरतमंदों के लिए राहत अभियान शुरू किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत गैर-योजना मद से सामाजिक सुरक्षा के अधीन वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत जिले में कुल 3420 कंबलों का वितरण किया जाना है। इसकी शुरुआत गुरुवार की रात जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने स्वयं मैदान में उतरकर की। डीएम आशुतोष द्विवेदी ने रात के समय शहर का भ्रमण करते हुए कटिहार रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, काली मंदिर परिसर, रैन बसेरा समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भूमिहीन, निर्धन, भिक्षुकों और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए। अचानक मिले इस सहयोग से जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ नजर आई। मौके पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.