बागपत, अगस्त 20 -- हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए अतिरिक्त पानी के कारण यमुना नदी में उफान आने से खेकड़ा तहसील क्षेत्र के कई गांवों पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएम अस्मिता लाल ने बुधवार को स्वयं विभिन्न तटबंधों और बांधों का स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहते हुए बाढ़ नियंत्रण तैयारियों को मजबूत करने और किसानों की फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम अस्मिता लाल सबसे पहले काठा गांव के तटबंध पर पहुंचीं, जहां उन्होंने यमुना नदी के तेज बहाव, तटबंध की मजबूती और खेतों में डूबी फसलों की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। इसके बाद वे मवीकला गांव खादर पहुंचीं और बांधों व ठोकरों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.