नैनीताल, मई 23 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक बीते गुरुवार को डीएम/जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष वंदना की अध्यक्षता में हुई। पूर्व में सभी सड़क निर्माण एजेंसियों को जिले की मुख्य एवं ग्रामीण सड़कों की नालियों, स्कबर की सफाई मानसून से पहले करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में डीएम ने सभी एसडीएम को राज्य मार्ग और तहसीलदारों को प्रमुख जिला मार्गों का स्वयं निरीक्षण कर सत्यापन रिपोर्ट 10 जून तक देने को कहा है। डीएम वंदना ने पूर्व से चिह्नित सभी संवेदनशील सड़क मार्गों पर 10 जून तक जेसीबी, पोकलैंड लोडर मशीन ऑपरेटरों के साथ तैनात करने के निर्देश सड़क निर्माण विभागों के अधिकारियों को दिए हैं। कहा कि सभी मशीनों की जीपीएस मैपिंग भी कराई जाए। इसके अलावा उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.