आरा, मार्च 9 -- जगदीशपुर। प्रखंड के दिलीप नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय कहथू मसूढ़ी की प्रभारी प्रधानाध्यापिका कंचनी कामनी को डीएम तनय सुल्तानिया ने सम्मानित किया है। सीमित साधनों में बच्चों के बेहतर पठन-पाठन व सर्वांगीण विकास के लिए विभाग की रिपोर्ट पर डीएम ने कंचन कामिनी को सम्मानित किया है। बता दें कि उक्त स्कूल के छात्रों ने प्रधानाध्यापिका के नेतृत्व में सीएम प्रगति यात्रा के दौरान बैंड-बाजा कर अलग पहचान बनाई थी। सम्मान मिलने से स्कूल में गौरव का माहौल है। वहीं बरनाव पंचायत में मुखिया प्रयंका देवी व दावां पंचायत की मुखिया सुषुमलता कुश्वाहा ने पंचायत भवन पर बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.