जहानाबाद, दिसम्बर 27 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस द्वारा कलेर प्रखंड अंतर्गत मधुश्रवां में पर्यटन विकास की संभावनाओं के आकलन हेतु स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में उपलब्ध भौतिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक संसाधनों का अवलोकन कर वहाँ पर्यटन के विकास हेतु आवश्यक संभावनाओं के अनुरूप कार्य करना रहा। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा स्थल की भौगोलिक स्थिति, आवागमन की सुविधा, पर्यटकों हेतु आधारभूत संरचनाओं की संभावनाएँ, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता का विस्तृत अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पर्यटन विकास की दृष्टि से आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर प्रतिवेदन समर्पित किया जाए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि पर्यटन के विकास से न केवल क्षेत्र की पहचान सुद...