भभुआ, नवम्बर 10 -- निषेधाज्ञा का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी सुनील कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है। यह आदेश भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 6 अक्टूबर को विधानसभा आम निर्वाचन की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के मद्देनजर 9 नवंबर को जारी किया गया। आदेश में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की अवैधानिक भीड़-भाड़, चुनावी सभा या आमसभा आयोजित नहीं की जाएगी। मतदान केंद्र के 100 मीटर के परिक्षेत्र को छोड़कर जिले में 5 व्यक्तियों या उससे अधिक व्यक्तियों के एक साथ एकत्रित होने या घूमने पर प्रतिबंध रहेगा। घर-घर जाकर संपर्क के लिए 5 व्यक्तियों से कम में घूमने पर कोई रोक नहीं होगी। शासकीय कार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.