मुंगेर, नवम्बर 2 -- मुंगेर, एक संवाददाता। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अधिकतम मतदाता सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत तीन मतदाता एक्सप्रेस जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी निखिल धनराज तथा पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने संयुक्त रूप से मुंगेर के ट्रैफिक नंबर-1 चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों- 164-तारापुर, 165-मुंगेर और 166-जमालपुर- में भ्रमण कर आम जनता को 6 नवंबर को होने वाले मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर स्वीप नोडल पदाधिकारी सुनीरा प्रसाद, सहायक नोडल सुकन्या तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने बताया कि, महिलाओं एवं युवाओं की अधिक- से- अधिक भागीदारी के लिए जिले में लगातार विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.