हरिद्वार, जून 25 -- डीएम मयूर दीक्षित ने बुधवार को बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति और बाल विवाह रोकने को लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सड़क पर रहने वाले बच्चों का पता लगाकर बाल श्रम रोकें। कहा कि स्कूलों में बच्चों की नियमित उपस्थिति तय की जाए। जो बच्चे लगातार स्कूल न आ रहे हों, उनकी ट्रैकिंग कर बाल श्रम या भिक्षावृत्ति की स्थिति से बाहर निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि बाल श्रम या भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को तत्काल रेस्क्यू कर विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...