संभल, फरवरी 10 -- डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने सोमवार को चन्दौसी क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोतवाली, तहसील, नगर पालिका परिषद तथा विकासखंड बनियाखेड़ा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अभिलेखों की जांच की, साफ-सफाई देखी और कई स्थानों पर कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी वार्ड, स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित कैंटीन, शीतल जल प्याऊ और परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। प्याऊ के पास गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पेड़ों के घेरे का सौंदर्यीकरण टाइल्स या पत्थर से कराने को कहा। पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कुपोषित बच्चों की माताओं से बातचीत कर उपचार संबंधी जानकारी ली। माता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.