किशनगंज, फरवरी 23 -- पौआखाली, एक संवाददाता। रविवारकी सुबह किशनगंज के जिलाधिकारी विशाल राज ने ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत जियापोखर थाना क्षेत्र स्थित बंन्दरझूला ग्राम पंचायत के भेंडरारी गांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत स्तर पर संचालित सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत को करीब से देखा। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, राशन वितरण समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना था, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक बिना किंसी बाधा के पहुंचे। अस्पताल, स्कूल और पंचायत भवन का किया निरीक्षण डीएम ने गांव के अस्पताल, विद्यालय, पंचायत भवन और निर्माण स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने संबंधित रिकॉर्ड, फाइलों और लाभार्थियों की पात्रता की जांच की। साथ ही ग्रामीणों, वृद...