देवरिया, सितम्बर 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। नई दिल्ली में नीति आयोग के विकसित भारत स्ट्रेटजी रूम में डीएम दिव्या मित्तल ने प्रतिभाग किया। इसमें देवरिया के अलावा देशभर के चुनिंदा डीएम व राज्य योजना विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की। इस महत्वपूर्ण बैठक में अधिकारियों ने आधुनिक उपकरणों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। डीएम देवरिया दिव्या मित्तल ने क्षेत्रीय स्तर से प्राप्त अनुभव एवं फीडबैक साझा किया, ताकि नीतियों को और अधिक व्यवहारिक और जन-केंद्रित बनाया जा सके। यह सम्मेलन अधिकारियों के लिए डाटा पर आधारित नीति निर्माण, सतत विकास, डिजिटल परिवर्तन और सामाजिक कल्याण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुआ। डीएम देवरिया का चयन और योगदान उनकी प्रशासनिक दक्षता, सेवा समर्पण और अभिनव सोच को दर्शाता है। देवरिया ज़िले की यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.