जौनपुर, अप्रैल 25 -- जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश ने गुरुवार को निर्माणाधीन जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। डीएम ने जिला कारागार के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि शासन का यह एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। नवीन जिला कारागार बन जाने से कारागार के संचालन में भी गति आएगी। यह करीब 179.79 करोड़ का प्रोजेक्ट है। फरवरी 2026 तक पूर्ण होना है। अब तक लगभग 25 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। कार्य की गुणवत्ता को देखते हुए थर्ड पार्टी से वेरिफिकेशन भी कराया है। समय सीमा तक कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कार्यस्थल पर जाकर कार्य की प्रगति देखी। श्रमिकों से संवाद किया। कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि को निर्देश दिया कि कार्य मानक के अनुरूप तथा गुणवत्तापरक होनी चाहिए। इस अवसर पर परियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.