बरेली, जनवरी 31 -- डीएम ने जवाहर नवोदय विद्यालय में खगोलीय विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। डीएम ने कहा कि छात्र पढ़कर आगे बढ़ें। जवाहर नवोदय विद्यालय रफियाबाद में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में डीएम रविंद्र कुमार ने खगोलीय विज्ञान प्रयोगशाला का फीता काट कर लोकार्पण किया। डीएम ने अधिकारियों के साथ प्रयोगशाला में रखे उपकरणों को देखा। शिक्षकों ने उपकरणों की जानकारी डीएम को दी। डीएम ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा उनको भी नवोदय विद्यालय में पढ़ने का सौभाग्य मिला था। प्राचार्य प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सीडीओ जगप्रवेश, संयुक्त आयुक्त जीएसटी नीलम रानी, अतिरिक्त मुख्य मजिस्ट्रेट पूर्वोत्तर रेलवे आकाश वर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी भगत सिंह, अधिशासी अभियंता आरईएस विनय कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.