शामली, फरवरी 6 -- डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने शुक्रवार को नगर पंचायत झिंझाना का निरीक्षण कर पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पंचायत परिसर में बने ओवरहेड टैंक का निरीक्षण कर उसकी मरम्मत से संबंधित जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के समय अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि ओवरहेड टैंक में पूर्व में लीकेज की समस्या थी, जिसे जल निगम की देखरेख में सहायक अभियंता मनोज पाल एवं अवर अभियंता रवीन्द्र कुमार द्वारा ठीक करा दिया गया है। वर्तमान में ओवरहेड टैंक सुचारू रूप से संचालित हो रहा है और जलापूर्ति सामान्य है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.