प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 27 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन परिसर में बतौर मुख्य अतिथि डीएम शिव सहाय अवस्थी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और पुलिस परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। एसपी दीपक भूकर ने पुलिस बल को भारतीय गणतंत्र की गरिमा, संविधान की मर्यादा और राष्ट्र सेवा के संकल्प की शपथ दिलाई। डीएम ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक स्वरूप गुब्बारों को उड़ाया। परेड में पुलिस कार्यालय, महिला पुलिस, अभियोजन कार्यालय, गरुड़ वाहिनी, मिशन शक्ति, यूपी-112, स्वाट टीम, पुलिस रेडियो शाखा, अग्निशमन दल सहित विभिन्न इकाइयों ने अनुशासित एवं आकर्षक प्रदर्शन किया। एसपी दीपक भूकर ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.