कानपुर, फरवरी 5 -- राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रदर्शनी और प्रतियोगिता में कक्षा 06 से 08 तक के बच्चों ने विज्ञान आधारित मॉडल प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों के मॉडल देखे और उन्हें पुरस्कृत भी किया। विद्यार्थियों को टैबलेट, बैग एवं प्रशस्ति पत्र तथा क्विज प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों को विज्ञान किट, बैग एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में लगी इस प्रदर्शनी में इससे पूर्व मॉडल निर्माण के लिए प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को 3000 रुपये की धनराशि भी उपलब्ध कराई थी। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार विद्यालय भौती खेड़ा, कल्याणपुर के छात्र मनु को मिला। द्वितीय पुरस्कार कंपोजिट विद्यालय गोलियापुर के मोहम्मद हसन को दिया गया। तृतीय पुरस्कार कंपोजिट विद्यालय पचौर के दिव्यांशु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.