बलिया, जुलाई 21 -- बलिया। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को ओटीडी सेल के सम्बंध में बैठक हुई। सबसे पहले जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने इसमें 31 विभागों की गठित टीम के अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। साथ ही ओटीडी सेल तीन क्षेत्रों में विभाजन किया गया है, जिसमें प्राथमिक क्षेत्र, द्वितीयक क्षेत्र एवं तृतीयक क्षेत्र निर्धारित है। साथ ही कृषि एवं कृषि से संबद्ध आर्थिक गतिविधियों तथा फसले, पशुपालन मधुमक्खी पालन, रेशम पालन, पाल्ट्री फॉर्म, डेयरी फार्म आदि है। बैठक में वन उद्योग एवं लट्ठे बनाना, मत्स्य पालन, खनन एवं उत्खनन, विनिर्माण, निर्माण, विद्युत गैस एवं जलापूर्ति एवं अन्य उपयोगी सेवाएं, बैकिंग सेवा, परिवहन सेवा, व्यापार, होटल एवं रेस्टोरेंट की सेवा, सामुदायिक सेवाएं, बीमा सेवा, संचार सेवा, वैयक्तिक सेवाएं, लोक प्रशासन अन्य सेवाएं पर चर्चा ...