अमरोहा, फरवरी 8 -- अमरोहा, संवाददाता। डीएम निधि गुप्ता ने पोषाहार वितरण में लापरवाही सामने आने पर गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र के गांव रुखालू में संचालित तीन आंगनबाड़ी कार्यकत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश डीपीओ को दिए हैं। इस मामले में डीपीओ की ओर से तीनों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए हसनपुर कोतवाली में तहरीर दी गई है। डीएम निधि गुप्ता ने बताया कि पोषाहार योजना के तहत आवंटित राशन को आंगनबाड़ी कार्यकत्री वाहन में भरकर घर ले जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इससे संबंधित वीडियो भी वायरल हुआ था। मामले की जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही मिली है। तीनों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश डीपीओ ज्ञान प्रकाश को दिए गए हैं। डीपीओ ज्ञान प्रकाश ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच कम...