पीलीभीत, मार्च 24 -- चार माह पहले नबम्बर माह में निलंबित किये गए ग्राम विकास अधिकारी विवेक वर्मा को जिलाधिकारी ने जांच के बाद बहाल कर दिया है। बीडीओ पूरनपुर की जांच में ग्राविअ. पर लगे आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। जांच अधिकारी ने निलंबन के बाद ग्राविअ. को जिन बिंदुओं पर आरोप पत्र दिया, उनपर साक्ष्य सहित दिए गए जवाब में आरोपों की पुष्टि न होने पर जिलाधिकारी ने ग्राविअ. को सवेतन बहाल करते हुए बिलसंडा ब्लाक में तैनात किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.