प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को यमुनापार में चांद खम्हरिया स्थित कृष्ण मृग संरक्षण क्षेत्र का निरीक्षण किया। वन विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने कृष्ण मृग संरक्षण क्षेत्र को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। डीएम ने डीएफओ के साथ सबसे पहले चांद खम्हरिया के लगभग 21 हेक्टेयर क्षेत्र में लगाए गए विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों का निरीक्षण किया। इसके बाद हिरण पार्क गए। पार्क के वाच टावर पर चढ़कर दुर्लभ ब्लैक बग को देखा। डीएम ने डीएफओ से पूछा कि कृष्ण मृग क्षेत्र में और कौन सा कार्य किया जाए, जिससे इनकी संख्या में तेजी से इजाफा हो सके। डीएफओ व वन रेंजर अजय सिंह से पूरी जानकारी लेने के बाद डीएम महुली, चांद खम्हरिया सहित आसपास के गांवों से पहुंचे और ग्रामीणों से बा...