बुलंदशहर, फरवरी 4 -- डीएम श्रुति ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित विभिन्न पटलों व कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नजारत, आपदा, स्थानीय निकाय, न्याय अनुभाग, संग्रह अनुभाग, राजस्व सहायक पटल, एडीएम वित्त एवं राजस्व के न्यायालय तथा एडीएम प्रशासन के कार्यालय/न्यायालय का अवलोकन किया। डीएम ने अभिलेखों की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पटलों पर अभिलेख अद्यतन रखे जाएं और किसी भी पटल पर पत्रावलियों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। नाजिर को निर्देशित किया गया कि कलक्ट्रेट के सभी पटलों एवं परिसर में स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही विद्युत तारों को कवर कराने, कंप्यूटर के लिए कवर टेबल उपलब्ध कराने त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.