अमरोहा, फरवरी 10 -- अमरोहा, संवाददाता। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने चेयरपर्सन शशि जैन संग सोमवार को जिला अस्पताल में नवनिर्मित इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का उद्घाटन किया। इसके अलावा डीएम ने अस्पताल में नवनिर्मित ब्लड कलेक्शन सेंटर का भी लोकार्पण किया। लैब में हेपेटाईटिस बी व सी के वायरल लोड की जांच के अलावा टीबी, मलेरिया, फाईलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, यूरिन, थायराइड समेत करीब 90 तरह की बीमारियों की जांच की सुविधा 24 घंटे मिलेगी। इस लिहाज से अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब को डिस्ट्रिक्ट इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब के रूप में अपग्रेड किया गया है। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने चेयरपर्सन शशि जैन संग सोमवार को लैब का उद्घाटन किया। इसके बाद डीएम ने अस्पताल में नवनिर्मित ब्लड कलेक्शन से...