रामपुर, फरवरी 11 -- रामपुर। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को शिकायतों की जांच के क्रम में एसडीएम सदर, ईओ नगर पालिका और परियोजना अधिकारी डूडा के साथ पहाड़ी गेट स्थित कांशीराम कालोनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई व अन्य बिंदुओं पर जांच की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कालोनी में रहने वाले लोगों के साथ प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना तथा कालोनी की साफ-सफाई व्यवस्था, जल निकासी प्रणाली एवं सीवरेज नेटवर्क का भौतिक सत्यापन किया। डीएम ने कालोनी में स्थित जर्जर एवं मरम्मत योग्य आवासों को चिह्नित करते हुए आवश्यक मरम्मत कार्यों का आंकलन किया गया। उन्होंने संबंधित विभागों को आवास मरम्मत हेतु तत्काल स्टीमेट तैयार कर अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। नगर पालिका के ईओ को कॉलोनी में नियमित, सतत एवं प्र...