चंदौली, सितम्बर 10 -- चंदौली। डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने मंगलवार को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां पायी गई। अभिलेखों और फाइलों का रखरखाव ठीक ढंग से नहीं मिला। कार्यालय परिसर में साफ-सफाई के अभाव में गंदगी पायी गई। इससे डीएम ने नाराजगी प्रकट किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई। चेताया कि पत्रावलियों और फाइलों को श्रेणीवार रखा जाए। साथ ही सफाई व्यवस्था में सुधार लाया जाए। वहीं अन्य खामियों को तत्काल दूर किया जाए। लापरवाही कत्तई बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरटीओ कार्यालय वह स्थान है। जहां आम नागरिकों का प्रतिदिन संपर्क होता है। ऐसे में यहां साफ-सफाई व्यवस्था और दस्तावेजों का सही तरीके से प्रबंधन होना जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पत्रावलियों को व्यवस्थित तरीके...