औरैया, जनवरी 28 -- औरैया। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक वाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को निर्धारित समय के अनुसार ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम को 24 घंटे संचालित रखने और परिसर की साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के समय उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश चन्द्र मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...