बलिया, सितम्बर 27 -- बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शनिवार को ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी सात विधानसभा क्षेत्रों बेल्थरारोड, रसड़ा, सिकन्दरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह एवं बैरिया के गोदामों में जाकर सुरक्षा और प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण करते हुए उन्होंने यह जानकारी ली कि कितनी टीवी स्क्रीन लगाई गई हैं और रिकॉर्डिंग की क्या व्यवस्था है। लॉग बुक का भी अवलोकन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.