देहरादून, फरवरी 5 -- गोपेश्वर। जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने गुरुवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती, नायब तहसीलदार दीपशिखा, कांग्रेस से मदन लोहानी, भाजपा से अनिल किशोर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...