उरई, फरवरी 18 -- उरई। डीएम के निरीक्षण में बदहाल सड़कें, गंदगी एवं गौशाला में मिली अव्यवस्थाओं को देखकर प्रधान की मुश्किले बढ़ गई हैं। इस मामले में ग्राम पंचायत राहिया की प्रधान को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है और निर्देश दिए गए हैं जो 15 दिन में व्यवस्थाओं में सुधार लाएं। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने डकोर ब्लॉक के राहिया का निरीक्षण किया था। यहां पर रेवा तक जाने वाले कच्चे रास्ते में न केवल कीचड़ पाया गया बल्कि निर्माण कार्य स्वीकृत होने के बाद भी पक्का कराने के प्रयास किए गए। सीसी मार्ग पर भी जलभराव के साथ नालियां चोक पाई गईं और सफाई व्यवस्था धड़ाम मिली। जिलाधिकारी ने गोशाला का निरीक्षण किया तो चहारदीवारी नहीं मिली और नहीं तार फेंसिंग कराई गई साथ ही गोशाला के चारों ओर कटीली एवं जंगली झाड़ियां देखने को मिली वहीं गोशाला में भूसा चारे क...