मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मुशहरी। थानाक्षेत्र के मनिका हरिकेश पंचायत अंतर्गत सूतिहारा अंबा गांव निवासी नंद किशोर सिंह ने उनकी जमीन पर जबरन सड़क बनाने के प्रयास की शिकायत डीएम से की है। उसने पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव एवं स्थानीय कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम को दिए पत्र में कहा है कि उस जमीन पर न्यायालय में वाद लंबित है। आशंका है कि ये लोग मारपीट भी कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारी से न्यायालय से वाद का निपटारा होने तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.