मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मेयर निर्मला साहू ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में डीएम सुब्रत कुमार सेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगर निगम में नगर आयुक्त का पद खाली होने से विकास कार्य ठप होने का मुद्दा उठाया। अतिक्रमण, पार्किंग व अन्य जनहित से जुड़े मामलों पर भी चर्चा की। डीएम ने भी इन मुद्दों को गंभीर मानते हुए समस्या के समाधान को लेकर हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व हाल ही में प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह के साथ मुलाकात में भी मेयर ने इस मामलों को उठाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...