अररिया, फरवरी 5 -- अररिया, संवाददाता दो सप्ताह पूर्व डीएम विनोद दुहन ने जिले के अग्नि पीड़ित परिवारों के लंबित अनुदान राशि की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने अंचलों में अनुदान राशि के लंबित मामलों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को लंबित आवेदनों की समीक्षा कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया था। ताकि पीड़ित परिवारों सहायता राशि का भुगतान हो सके। अब जिला द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत अग्निकांड मद में कुल 459 मामले लंबित पाए गए। अंचल अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदनों के आधार पर डीएम ने उपलब्ध आवंटन के अनुरूप 246 अग्निकांड से प्रभावित पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत राशि देने का निर्देश दिया। प्रत्येक लाभुक परिवार को 12,000 रुपये की दर से कुल 29,52,...