देवरिया, फरवरी 15 -- लार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवाश्रम मठ के प्रबंधकीय अधिकार को लेकर उपजे विवाद के बीच अब डीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार को तहसीलदार अलका सिंह मठ लार पहुंची और जानकारी ली। जबकि महंत भगवान गिरि का वीडियो काल से पक्ष लिया। लगभग एक घंटे तक तहसीलदार देवाश्रम में रहीं। महंत भगवान गिरि ने डीएम को पत्र भेज कर मठ के प्रबंधकीय अधिकार, हस्तक्षेप और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर आपत्ति जताई है। जिसके बाद डीएम ने मामले की जांच तहसीलदार अलका सिंह को सौंपी है। शनिवार को तहसीलदार मठ पहुंची और जानकारी ली। इसके बाद थाने लौट गई और दोनों पक्षों के लोगों को थाने में बुलाया। जांच के दौरान न तो महंत अभयानंद गिरि व न ही महंत भगवान गिरि ही मौजूद रहे। तहसीलदार ने महंत भगवान गिरि से वीडियो काल के माध्यम से बातचीत कर उ...