सीवान, फरवरी 6 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के पुराने बिल्डिंग के बी-ब्लॉक में संचालित ब्लड बैंक को नए बिल्डिंग में अबतक पूरी तरह शिफ्ट नहीं किया जा सका है। बीते 13 जनवरी को डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के निरीक्षण के दौरान नए बिल्डिंग में ब्लड बैंक को जल्द शिफ्ट करने का निर्देश के बीस दिन से अधिक का समय बीत जाने पर भी कोई ठोस प्रगति नहीं दिखाई दे रहा है। पूरी तरह ब्लड बैंक को नए बिल्डिंग में शिफ्ट नहीं किए जाने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि बी-ब्लॉक की पुरानी बिल्डिंग को इन दिनों तोड़ा जा रहा है और मौजूदा समय में इसमें ही ब्लड बैंक का संचालन किया जा रहा है। खासकर रात के समय महिला कर्मियों को इसमें ड्यूटी के दौरान असुरक्षा की भावना पनप रही है। पानी व वाईफाई सहित अन्य कई समस्याओं से भी दो-चार होना पड...