कौशाम्बी, मई 13 -- डीएम मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें एक चिकित्सक सोते मिले तो विभागीय फाइलों का रखरखाव अव्यवस्थित मिला। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने चिकित्सक का एक दिन का वेतन रोक दिया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी पटलों की फाइलों का गहनता पूर्वक अवलोकन किया एवं फाइलों के रख रखाव को भी देखा। कार्यालय में किसी भी पटल में फाइलों के रख रखाव की व्यवस्था सही नहीं पाई गई और एक भी फाइल व्यवस्थित ढंग से रखी नहीं पायी गयी। एक पटल में दूसरे पटल की फाइलें पायी गयी। इन पटलों में फाइलों का रख रखाव कर रहे कर्मचारियों से जानकारी मांगी गयी तो इनके द्वारा कोई भी उचित उत्तर नहीं दिया गया। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि विभागीय कर्मचारी स्वास्थ्य से सम्बन्धित बजट एवं योजनाओं के सम्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.