संतकबीरनगर, जनवरी 17 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। डीएम आलोक कुमार ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खलीलाबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो डाक्टर व सात कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके अलावा ओटी में साफ-सफाई नहीं मिलने पर स्पष्टीकरण तलब किया। साफ सफाई न होने पर नाराजगी जताई। सफाई करने के निर्देश दिए। वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों के तीमारदारों से व्यवस्था का हाल जाना। मरीजों की सुविधाओं का ख्याल रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया भी उपस्थित रहे। सीएचसी खलीलाबाद में शुक्रवार को दोपहर अचानक डीएम पहुंचे तो हड़कंप मच गया। निरीक्षण के समय मौके पर उपस्थित डॉ. केपी सिंह ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक एक प्रकरण में मगहर गए हैं। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.