सीतापुर, दिसम्बर 24 -- सीतापुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने बुधवार को वीएचएसएनडी दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत रहमतपुर ग्रन्ट, विकास खण्ड महोली का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और सीएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान एचआरपी रजिस्टर का अवलोकन किया एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की किटों को देखते हुये दवाओं की उपलब्धता के बारे में पूछा। उन्होंने निर्देश दिये कि बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि आमजनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जायें तथा किटों की उपलब्ध रहें। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने पीएचसी महोली के आयुष्मान आरोग्य मंदिर इन्दौली का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रजिस्टरों का अवलोकन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.