सिद्धार्थ, नवम्बर 14 -- सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय धेंसा नौगढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल के कर्मी नितेश कुमार गुप्त व अंतिमा अनुपस्थित मिले। डीएम ने नाराजगी जताते हुए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। डीएम विद्यालय में पहुंचने पर सबसे पहले उपस्थिति पंजिका देखा। इसमें लेखाकार समेत दो कर्मी अनुपस्थित मिले। डीएम ने नाराजगी जताते हुए दोनों कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...