संभल, फरवरी 20 -- जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया शुक्रवार को नई तहसील का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करेंगे। विशेष रूप से डीएम कार्यालय से संबंधित पत्रावलियों, आईजीआरएस तथा न्यायालय से जुड़ी पत्रावलियों की समीक्षा की जाएगी। निरीक्षण को लेकर तहसील प्रशासन में हलचल तेज हो गई है। निरीक्षण की जानकारी मिलने पर तहसील परिसर में दिनभर अधिकारी एवं कर्मचारी लंबित पत्रावलियों को दुरुस्त करने और अभिलेखों को सही करने में जुटे रहे। कई विभागों में फाइलों की छंटाई, रिकॉर्ड अपडेट करने और आवश्यक प्रविष्टियों को पूरा करने का कार्य तेजी से किया गया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी अभिलेख व्यवस्थित एवं पूर्ण स्थिति में उपलब्ध रहें। डीएम तहसील परिसर की साफ-सफाई, जनसुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का भी ज...