सासाराम, फरवरी 9 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभा भवन में डीएम के निर्देश पर उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडेय व अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी ललित भूषण रंजन ने जनता दरबार लगाकर 41 लोगों की शिकायतें सुनीं। कृतिका सिंह गम्हरियां अकोढ़ीगोला द्वारा नर्स के पद पर कार्य करने की अनुमति देने के संबंध में आवेदन पत्र दी गयी। सुदर्शन पासवान सोनगांवा सासाराम द्वारा बिजली बिल से संबंधित विवाद को सुलझाने के लिए आवेदन दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...