जहानाबाद, मार्च 8 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। डीएम कुमार गौरव द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में 28 परिवादियों के फरियाद को सुना गया। परिवादियों द्वारा भूमि विवाद, मापी, कब्जा, दाखिल खारिज, आवास योजना, अनियमितता, अतिक्रमण, विद्युत विभाग, सहकारिता विभाग, पीएचईडी विभाग, उत्पाद विभाग, पंचायती राज विभाग, जिला लोक शिकायत निवारण केन्द्र, भूमि सुधार उप समाहर्ता, आईसीडीएस विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले लाए गए थे। फरियादियों के आवेदनों के शीघ्र निष्पादन हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिये गये। वंशी प्रखण्ड स्थित ग्राम अकरौजा ग्राम के राम कृपाल सिंह द्वारा बताया गया कि मेरे घर के पास हाथी चापाकल विगत तीन-चार माह से खराब है। कलेर प्रखण्ड स्थित ग्राम वलिदाद निवासी सुनिता देवी द्वारा बताया गया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.