जहानाबाद, मई 23 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। डीएम कुमार गौरव द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में लगभग 25 परिवादियों के फरियाद को सुना गया। परिवादियों द्वारा भूमि विवाद, अतिक्रमण, कब्जा, जमाबंदी, बंटवारा, मुआवजा, राशन, लाभ योजना, सोलर लाईट, लॉन, वासगीत पर्चा, भू समाधान, पंचायती राज विभाग, भूमि सुधार उप समाहर्ता, लोक शिकायत निवारण केन्द्र, परिवहन विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले लाए गए थे। फरियादियों के आवेदनों के शीघ्र निष्पादन हेतु जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। किंजर थाना स्थित ग्राम हेलालपुर निवासी चिन्ता देवी द्वारा बताया गया कि मैं अपने ही गांव में 12.5 डीसमल जमीन खरीद की गई थी। जिसका रसीद भी कट रहा है। हमारे गांव के युगेश्वर पासवान मेरे ही जमीन का गलत तरीके से रसीद कटा रहा है। अरव...