औरंगाबाद, फरवरी 6 -- डीएम अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को सबका सम्मान जीवन आसान अभियान के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में डीएम ने उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को एक-एक कर सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को शिकायतों का समय पर और सही तरीके से समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। लोगों की सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छ शौचालय समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। सुबह से ही शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, जो दिनभर चलती रही, जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। प्राप्त शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज कर संबंधित विभागों को समयबद्ध निष्पादन और नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए। यह जनता दरबार जिला स्तर के साथ-साथ अनुमंडल, प्रखंड और पंचायत स्तर पर...