सासाराम, मार्च 28 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रभारी जिला पदाधिकारी सह डीडीसी विजय कुमार पांडेय ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर 52 फरियादियों की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में डीआरडीए निदेशक मनीष कुमार, जिला विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे। आवेदक धनजीत कुमार सिंह ग्राम सदोखर थाना चेनारी के द्वारा विवादित भूमि का मापी कराने के लिए आवेदन दिया। जिसे शीघ्र निष्पादन करने के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता सासाराम को भेजा गया। मनीष कुमार सिंह ग्राम कंचनपुर थाना-सासाराम के द्वारा निबंधन कार्यालय से जमीन बिक्री पर रोक सूची से हटाने के लिए आवेदन दिया। जिसे अविलंब निष्पादन के लिए अपर समाहर्ता सासाराम को भेजा गया। बिनीता कुमारी ग्राम सिधौली थाना डालमियानगर के द्वारा आवास के लिए आवेदन दिया गया। निदेशक डीआरडीए को अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.