खगडि़या, जनवरी 3 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि क्लेक्ट्रेट में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 36 आवेदनों की सुनवाई की गई। जनता दरबार के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी समस्याएँ सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्राप्त हुआ। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, स्वतंत्र सेनानी से संबंधित मामले, अतिक्रमण, धान अधिप्राप्ति, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों से जुड़े मामलों पर विस्तारपूर्वक सुनवाई की गई। जिलाधिकारी नवीन कुमार द्वारा प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता दरबार के दौरान कई मामलों का मौक...