शाहजहांपुर, जनवरी 13 -- खुटार। नवदिया ओरीलाल में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए डीएम के आदेश पर खंड विकास अधिकारी, पुलिस बल व राजस्व टीम ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्रालियों से मालवा हटवाया। नवदिया ओलीलाल में गांव के बीचोबीच एक खडंजा पर कीचड़ व जलभराव रहता है। जिससे ग्रामीणों का निकला बहुत ही दूभर था। ग्रामीण कीचड़ युक्त गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर है। जिसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों ने प्रधान से लेकर जिले के आला अधिकारियों से की। कई बार अधिकारी सफाई कराने मौके पर पहुंचे। लेकिन तालाब पर कब्जेदारी के विवाद के चलते सफाई नही हो सकी। और समस्या जस की तस रही। ग्रामीणों की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी थी। बीडीओ की रिपोर्ट के आधार पर डीएम उमेश प्...