रामपुर, मई 6 -- अरसे से परेशानी झेल रहे किसानों को डीएम के दरबार से राहत मिल गई। डीएम के आदेश पर चकरोड निर्माण शुरू करा दिया। इस चकरोड के लिए ग्रामीण स्थानीय स्तर पर कई बार मांग उठा चुके थे, लेकिन कोई राहत नहीं मिल रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि चकरोड करीब 80 मीटर लंबा है। इसके किनारे कई लोगों के खेत हैं। चकरोड की दशा खराब होने के चलते किसान आने-जाने के लिए परेशान थे। कई दफा प्रधान और सचिव से चकराेड सुधरवाने की मांग की, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा था। इस पर किसान ने डीएम से गुहार लगाई। बीडीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि छोटे से चकरोड का मामला था। डीएम के आदेश पर चकरोड डलवा दिया गया। मौके पर सचिव इंतजार हुसैन को भेजा गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.