कौशाम्बी, जून 25 -- मंझनपुर, संवाददाता। पश्चिमशरीरा कस्बे के पूरबशरीरा की रहने वाली ज्योति देवी पत्नी छंगू केसरवानी ने बताया कि वह मंझनपुर इलाके की टेवां बाजार में दो बिस्वा जमीन खरीदकर मकान का निर्माण करा रही है। पीड़िता की मानें तो 22 मई की रात ऊनो निवासी राधेश्याम अपने भाई बलराम और दो बेटों के साथ शटर तोड़कर मकान में घुस गया। आरोपियों ने मकान में रखी सरिया, सीमेंट, खिड़की, दरवाजा आदि निर्माण सामग्री निकालकर ट्रैक्टर में लदवा ली। इसी बीच पीड़िता के बेटे सुनील व अनिल पहुंच गए तो उनको गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी और निर्माण सामग्री लेकर चले गए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसके मकान में कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। इसकी सूचना दिए जाने पर उस दिन टेवां चौकी मौके पर पहुंची थी। आरोप है कि पुलिस ने विपक्षियों के बजाए पीड़िता के बेटों का ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.