कानपुर, अप्रैल 3 -- स्ववित्तपोषित विद्यालयों में शुल्क निर्धारण के लिए सात सदस्यीय जनपदीय शुल्क नियामक समिति का गठन किया गया है। यह समिति आईसीएससीई, सीबीएसई समेत सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों से शुल्क वृद्धि व अन्य प्रकार से प्राप्त होने वाली शिकायतों का निराकरण करेगी। समिति का अध्यक्ष जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और सचिव जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार हैं। सदस्य के रूप में सीए सुरजीत चौधरी, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) शिशिर जायसवाल, आरके मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल आरके नगर के प्रधानाध्यापक पंकज शुक्ला और अभिभावक प्रतिनिधि के रूप में डीपीएस नवाबगंज के मनोज कुमार रहेंगे। समिति की बैठक सात अप्रैल को कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई है। कोई भी पीड़ित अपना आवेदन डीआईओएस के माध्यम से पांच अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.