बेगुसराय, फरवरी 2 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'सात निश्चय-3' के अंतर्गत सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत सोमवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री ने समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राजस्व, भूमि विवाद, पर्चा, सड़क, शिक्षा, परिमार्जन, अतिक्रमण, आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विद्युत आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 29 मामले प्रमुख रूप से सामने आए। डीएम ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं क...