गया, जनवरी 10 -- गयाजी। विष्णुपद थाना क्षेत्र के देवचौरा मोहल्ले के रहने वाले 80 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी आनंद राव संजवलकर की मौत शनिवार की रात डीएम कार्यालय गोलंबर के पास हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उनके पास से एक थैला बरामद किया, जिसमें एक मोबाइल फोन और कुछ कागजात मिले। कागजातों में बकाया पेंशन भुगतान को लेकर वरीय अधिकारियों के नाम लिखा गया पत्र भी शामिल था। मोबाइल फोन के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही उनकी भतीजी शुभांगी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि आनंद राव संजवलकर करीब 20 वर्ष पहले पटना स्थित लोक स्वास्थ्य रुपांकन एवं योजना प्रमंडल संख्या सात से सेवानिवृत्त हुए थे। कोरोना काल में उनकी पत्नी का निधन हो गया था, जिसके बाद वे अकेले रहते थे। परिजनों के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब दो बजे वे बिना...